फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Applicants applying for Anganwadi workers, mini workers, assistants were given a chance to get their records verified.

आंगनबाड़ी कार्यकत्री,मिनी कार्यकत्री,सहाकियाओं के लिए आवेदन करने वाले आवेदनार्थी अभिलेखों का सत्यापन कराने का दिया मौका

Fri, 17 Sep 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Applicants applying for Anganwadi workers, mini workers, assistants were given a chance to get their records verified.
फिरोजाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं के रिक्त पदों पर आवेदन करने वाले के मूल अभिलेखों की जांच एवं स्वप्रमाणित प्रति सत्यापन के लिए 20 सितंबर से 22 सितंबर तक संबंधित ब्लॉक में देनी होगी। शहरी क्षेत्र के आवेदकों को यह अभिलेख तहसील सभागार फिरोजाबाद में सत्यापित करवाने के लिए उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकत्री के साथ सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन जमा कराए थे। ऑनलाइन कराए गए आवेदकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रति एवं एक प्रमाणित प्रति के सत्यापन के लिए पहले 26 अगस्त से एक सितंबर तक सभी ब्लॉकों में अभियान चलाया था।
विज्ञापन

लेकिन काफी संख्या में आवेदक उपस्थित नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे आवेदकों के अभिलेखों का सत्यापन कराए जाने के लिए दो दिन का और मौका दिया था। जिन आवेदकों ने अभी तक सत्यापन नहीं कराया है वह 20 से 22 सितंबर के मध्य संबंधित ब्लॉक अथवा फिरोजाबाद शहर की परियोजनाओं से जुड़े आवेदक फिरोजाबाद तहसील में इन दिनों में उपस्थित होकर अभिलेखों का सत्यापन करा सकते हैं। अन्यथा उनके आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिए डाटाबेस लॉक करने की शासन ने बढ़ाई तिथि
फिरोाजाबाद। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ.प्रज्ञाशंकर तिवारी ने जिले के सभी डिग्री कॉलेज, टेक्नीकल महाविद्यालय के प्राचार्य एवं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से कहा कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत शासन ने तिथि में बढ़ोत्तरी कर दी है। सभी छात्रवृत्ति का मास्टर डाटाबेस को अपडेट कराए जाने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिन संस्थानों को 15 जुलाई तक मान्यता मिली है वह 17 सितंबर से 27 सितंबर तक मास्टर डाटाबेस में नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करके पासवर्ड जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर मास्टर डाटाबेस में सीटों की संख्या व शुल्क का विवरण डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed