{"_id":"84dbfe4f3350f9e4867fac9f0792f6ed","slug":"any-department-send-memorendum-to-state-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी विभाग ने नहीं भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी विभाग ने नहीं भेजा प्रस्ताव
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी योजना के तहत जिले की सड़क के किनारे पौधरोपण और पार्कों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजने के नाम पर वन विभाग ने खानापूरी की। नगर निगम फीरोजाबाद में दर्जनों पार्क पेड़ पौधों के नहीं होने के कारण उजड़े दिखाई देते हैं। लेकिन विभाग ने सिर्फ जिला अस्पताल प्रांगण का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
क्लीन यूपी ग्रीन यूपी योजना के तहत जिले की सड़कों के किनारे हरियाली लाने को पेड़ पौधे रोपने के साथ ही नगर निकायों की सड़कों के साथ पार्कों के सौंदर्यीकरण व पीडब्ल्यूडी की सड़कों के किनारे भी पौधरोपण किए जाने का प्रावधान था। इसके लिए नोडल अधिकारी वन विभाग था। वन विभाग द्वारा सभी निकायों के साथ पीडब्ल्यूडी विप्रा से भी प्रस्तावों को मांगा जाना था। लेकिन विभाग के सूत्रों की मानें तो वन विभाग ने क्लीन यूपी एवं ग्रीन यूपी का प्रस्ताव भेजने के नाम पर सिर्फ खानापूरी की। बताते हैं कि विभाग ने जल्दबाजी में प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसमें सिरसागंज से करहल रोड पर पांच हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण का प्रस्ताव भेजने के साथ ही जिला अस्पताल के खाली भूमि का प्रस्ताव भेजा है।
इनका भेजा जा सकता था प्रस्ताव
- आवास विकास कालोनी सुहागनगर में करीब तीन दर्जन पार्कों के सौंदर्यीकरण की जरूरत।
- पॉश कालोनी विभव नगर एवं गणेशनगर के पार्क भी हो सकते थे शामिल।
- नगर निगम के कई प्रमुख पार्कों को शामिल करके भेजा जा सकता था प्रस्ताव।
- नलकूप कालोनी आसफाबाद, फायर ब्रिगेड के कार्यालय प्रांगण का भेज सकते हैं प्रस्ताव।
- इंडस्ट्रियल स्टेट की सड़कों के किनारे किया जा सकता है सौंदर्यीकरण।
- शिकोहाबाद, सिरसागंज एवं टूंडला पालिकाओं में मार्गों के किनारे हो सकता है पौधरोपण।
क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी के प्रस्ताव के तहत सभी निकायों व विभागों से प्रस्ताव मांगे थे। सिरसागंज करहल मार्ग एवं जिला अस्पताल का प्रस्ताव भेजा गया है। जहां पौधरोपण का काम होगा।
विज्ञापन
मनोज कुमार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी फीरोजाबाद