फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Antisocial elements pasted threatening posters on Holy Family Church

Firozabad News: होली फैमिली चर्च पर असामाजिक तत्वों ने चस्पा किए धमकी भरे पोस्टर

Sat, 25 May 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 May 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Antisocial elements pasted threatening posters on Holy Family Church
होली फैमिली चर्च पर असामाजिक तत्वों ने चस्पा किए धमकी भरे पोस्टर
विज्ञापन

सहमे ईसाई समुदाय के लोग, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी


टूंडला। शुक्रवार दोपहर शहर के प्रमुख होली फैमिली चर्च की दीवार पर धमकी भरे पोस्टर चस्पा कर ईसाई समुदाय में दहशत फैला दी। असामाजिक तत्वों ने पोस्टर पर धर्म परिवर्तन के आरोप लगाते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी है। मामले में पुलिस ने चस्पा पोस्टरों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
शहर के होली फैमिली चर्च के पास से शुक्रवार दोपहर 2 बजे करीब गुजरते लोगों ने दीवार पर लगे पोस्टरों को देखा तो आश्चर्य चकित रह गए। दीवारों पर लगाए गए पोस्टर में प्रलोभन देकर धर्मांतरण बंद करो। धर्म परिवर्तन बंद करो। धन, घर, नौकरी का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन बंद करो। अगर धर्म परिवर्तन बंद नहीं हुआ तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें। ईसाई मिशनरियों द्वारा लगातार भोले-भाले और असहाय लोगों को चमत्कार का नजारा दिखाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसे तत्काल बंद करें।
विज्ञापन

फादर इस धर्म परिवर्तन को रोकें। फिरोजाबाद चर्च और टूंडला चर्च में घटनाएं बहुत हो रही हैं आदि धमकी लिखी गईं थीं। चर्च के पास लोगों को एकत्रित चर्च परिसर में रह रहे रोबिन सेम्मुअल ने देखा तो वह भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ईसाई समाज के लोगों को पोस्टर की जानकारी दी। ईसाई समुदाय के लोग चर्च पर पहुंच गए तथा धमकी से सहम गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए पोस्टर हटाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ असामाजिक तत्व समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। मामले में पुलिस को अवगत कराते हुए चस्पा पोस्टरों को हटवा दिया गया है। अधिकारियों से मांग की है कि ऐसे अराजक तत्वों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

फादर जिप्सन पलाटी
पादरी-होली फैमिली चर्च, टूंडला

चर्च पर पोस्टर चस्पा करने का मामला संज्ञान में आया है। उनकी तलाश की जा रही है। शहर की शांत फिजा में जहर घोलने वाले असामाजिक तत्वों के मंसूबे पूरी नहीं होने दिए जाएंगे। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
अनुज कुमार
थाना प्रभारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed