फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Anti lumpy virus vaccine will be given free of cost to cattle farmers and dairy operators

पशु पालक व डेयरी संचालकों को नि:शुल्क दी जायेगी एंटी लंपी वायरस वैक्सीन

Fri, 28 Oct 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Anti lumpy virus vaccine will be given free of cost to cattle farmers and dairy operators
फिरोजाबाद। लंपी पर अंकुश के लिए नगर निगम प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। शहरी क्षेत्र में डेयरी संचालकों और पशु पालकों को नगर निगम एंटी लंपी वायरस दवा का नि:शुल्क वितरण करेगा। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

जिले में करीब 3300 पालतू और दुधारू पशु जानलेवा बीमारी लंपी वायरस के प्रकोप से जूझ रहे हैं। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के मुताबिक निगम एरिया में संचालित डेयरी संचालकों और पशु पालकों को नि:शुल्क एंटी लंपी वायरस दवा का वितरण किया जायेगा। एंटी लंपी वायरस वैक्सीन वितरण के लिए टीम गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

टीमें मौके पर जाकर अथवा खुद पशुपालक भी निगम आकर वैक्सीन प्राप्त कर सकते हैं। फिलहाल 5000 वैक्सीन मंगवाई गईं हैं। जिन्हें वार्ड और क्षेत्रवार वितरण का काम सोमवार तक शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा नगरीय क्षेत्र में लंपी वायरस पीडित दुधारू और पालतू पशुओं के उचित उपचार के लिए हिरनगांव में आइसोलेशन सेंटर स्थापित कराया जा रहा है। श्री छदामीलाल अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल पर आइसोलेशन सेंटर तैयार कराने की कार्यवाही शुक्रवार से ही शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed