{"_id":"68af01cb0809bd27040ca6d5","slug":"another-accused-arrested-along-with-five-tractors-in-a-fraud-case-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-154996-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ठगी के मामले में पांच ट्रैक्टरों समेत एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ठगी के मामले में पांच ट्रैक्टरों समेत एक और आरोपी गिरफ्तार
Wed, 27 Aug 2025 06:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 27 Aug 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। किसानों के साथ हुई ट्रैक्टर ठगी के मामले में शिकोहाबाद पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसको जेल भेजा गया है। उसकी निशानदेही पर पांच ट्रैक्टर भी बरामद किए हैं। एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
मथुरा हाईवे निर्माण के नाम पर शिकोहाबाद एवं नसीरपुर क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को 25 हजार रुपये किराया देने का लालच देकर ट्रैक्टरों की ठगी कर ली गई थी। किसानों ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने अब तक बाराबंकी, मुरादाबाद, हाथरस, हरदोई आदि कई जिलों में छापेमारी करके 12 ट्रैक्टर बरामद कर लिए थे। इस मामले के चार आरोपियों को पुलिस पूर्व में जेल भी भेज चुकी है। अब पुलिस ने इस मामले से जुड़े हुए एक अन्य आरोपी टीटू यादव निवासी ग्राम नगला मोती थाना दक्षिण फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पांच ट्रैक्टर भी बरामद किए हैं। जिनकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई गई है। अब पुलिस को इस मामले में डब्बू उर्फ समीर के साथ अन्य आरोपियों की तलाश है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार टीटू यादव पर शिकोहाबाद और आगरा में 6 केस दर्ज हैं।