फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Announcement of struggle to increase the scope of exemption in roadtap scheme

रोडटैप स्कीम में छूट का दायरा बढाने संघर्ष का ऐलान

Sun, 29 Aug 2021 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Announcement of struggle to increase the scope of exemption in roadtap scheme
फिरोजाबाद। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा लागू रोडटैप स्कीम में छूट का दायरे बढ़ाने की मांग को लेकर निर्यातक एसोसिएशन एवं ईपीसीएच आगामी एक सितंबर को सांसद, क्षेत्रीय विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपेंगे। देश व प्रदेश के निर्यातकों के विभिन्न संगठनों ने इस मुद्दे पर एकजुटता का संकेत दिए हैं। द एक्सपोर्ट एसोसिएशन के मुकेश बंसल टोनी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

रोडटैप स्कीम के तहत निर्यातक योग्य उत्पादों पर लगने वाले माल भाड़ा में महज 1.3 प्रतिशत की छूट के प्रावधान से देश व प्रदेश के निर्यातक संतुष्ट नहीं हैं। निर्यातकों की माने तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अन्य देशों से प्रतिस्पर्धा के लिये रोडटैप स्कीम में छूट का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए। शनिवार को एक्सपोर्ट प्रोमेशन काउंसिल ऑफ हैंडीक्राफ्ट यानि ईपीसीएच के तत्वावधान में हुई एक वर्चुअल मीटिंग में सेंट्रल रीजन व नार्थ सेट्रल रीजन के निर्यातक मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईपीसीएच अध्यक्ष राजकुमार मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग का संचालन महानिदेशक डॉ राकेश कुमार ने किया। वर्चुअल मीटिंग में मौजूद निर्यातकों ने सर्व सहमति से आगामी एक सितंबर को क्षेत्रीय सांसदों व विधायकों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नाम ज्ञापन दिए जाने का निर्णय हुआ। वर्चुअल मीटिंग में अवधेश अग्रवाल, सरवर हुसैन, सिंगराज सिंह आदि प्रमुख निर्यातक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद रहे मुकेश बंसल टोनी ने रोडटैप स्कीम में व्याप्त विसंगतियों पर तर्कपूर्ण तरीके अपना पक्ष रखा। एक्सपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष के अनुसार कांच उत्पादों के निर्माण की लागत में तीस प्रतिशत भाग नेचुरल गैस का होता है। नेचुरल गैस में दस प्रतिशत वैट एवं एक्साइज ड्यूटी भी लगती है। जो कि जीएसटी कवर से बाहर है। ऐसे में कांच निर्यातकों द्वारा तैयार किये कांच उत्पादों की लागत अन्य देशों की अपेक्षा ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed