फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   animal

दुधारू पशुओं को लगाए खास टीका ब्रुसेला के परिणामों के मूल्यांकन को आए शासन के दूत

Mon, 26 Oct 2020 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
animal
अरांव ब्लॉक क्षेत्र में ब्रूसेला टीकाकरण योजना के लाभार्थी किसान से पूछताछ करते राज्य नियोजन वि - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। वर्ष 2018 में गर्भधारण नहीं करने वाले दुधारू पशुओं का कराए गए टीकाकरण की जांच व मूल्यांकन किया जाएगा। यही नहीं राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत जिले में संचालित कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों पर बनाए गए भवनों की भी जांच होगी। इस बाबत लखनऊ से आई जांच टीम ने जिले में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, एका, अरांव, जसराना एवं कोटला पशु चिकित्सालयों में दुधारू पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के लिए 1895 दुधारू किस्म की गाय व भैंस को ब्रुसेला नामक टीका भी लगाया। टीकाकरण के परिणाम का मूल्यांकन के लिए पशु चिकित्सा निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम सोमवार को जिले में आई। टीम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ मूल्यांकन अधिकारी राज्य नियोजन विभाग उमेश कुशवाह ने सोमवार को स्थानीय पशु चिकित्सकों के साथ अरांव ब्लाक क्षेत्र में बने केंद्र का निरीक्षण एवं पशुपालकों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व हुए विशेष टीकाकरण अभियान उन पशुओं को टीका लगाया गया, जो कि अच्छी नस्ल के हैं लेकिन गर्भधारण नहीं कर पा रहे थे। टीम अब उन पशुओं का मूल्यांकन करेगी। टीम पशु चिकित्सालय में पशुपालकों के बने मीटिंग हॉल का भी परीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ प्रभंजन शुक्ला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed