फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Angry young man hanged due to scolding of father

पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी

Thu, 29 Apr 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Angry young man hanged due to scolding of father
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव ऊबटी में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने कमरे में लगे पंखे पर रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी देररात हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

ऊबटी निवासी रोहित (20) पुत्र सुनहरीलाल खेती कर परिवार का भरण पोषण करने में सहयोग करता था। आगामी दस मई को रोहित के बड़े भाई हरीशंकर की शादी की तैयारियां भी परिवार में चल रही थी। रात तकरीबन नौ बजे सुनहरी ने किसी बात पर रोहित को डांट दिया।
विज्ञापन

इसके बाद रोहित खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया और खुदकुशी कर ली। देररात पिता सुनहरी रोहित के कमरे में पहुंचा तो उसका शव फंदे पर लटका था। चीखपुकार सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया रोहित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शादी वाले घर में छोटे बेटे की मौत से पूरा परिवार स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed