फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Anger among BJP officials, protested by shouting slogans

Firozabad News: भाजपा पदाधिकारियों में रोष, नारेबाजी कर जताया विरोध

Thu, 19 Dec 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 19 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Anger among BJP officials, protested by shouting slogans
पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते पदा​धिकारी।
टूंडला/फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने संसद भवन में कांग्रेस सांसदों की ओर से भाजपा सांसदों के साथ धक्का-मुक्की करने पर रोष जताते हुए कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पार्टी पदाधिकारी कैंप कार्यालय एटा रोड पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान व संसद भवन के सामने कांग्रेस पार्टी के सांसदों द्वारा भाजपा सांसदों के साथ की गई धक्का-मुक्की व अभद्र व्यवहार कर अपमान करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस अपमान को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष हनुमंत बघेल, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विनोदपाल सिंह बिन्नू, सुरेंद्र सावन झा, देशदीपक चौहान, देवांशु भारद्वाज, अभिषेक पचौरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed