फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   anganwari

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर दिया ज्ञापन

Tue, 22 Oct 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
anganwari
जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बाल विकास परियोजना विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच के लिए जिलाधिकारी के नाम एक 18 सूत्री ज्ञापन अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपा। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने माह जुलाई, अगस्त एवं सितंबर माह में वितरित किशोरियों के लिए मिले देशी घी, चना एवं अन्य पुष्टाहार वितरण की जांच कराने की मांग की है। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिले के बच्चों को बांटे जाने वाले पुष्टाहार वितरण में भारी धांधली होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खाली बोरी के नाम पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से 450-450 रुपये की वसूली की जा रही है। सुविधा शुल्क नहीं देने पर कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय काट लिया जाता है। कर्मचारी संघ ने बाल विकास परियोजना विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच के लिए जिलाधिकारी के नाम एक 18 सूत्री ज्ञापन अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपा। संघ जिलाध्यक्ष आशमा कुलश्रेष्ठ, संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, सुमन शर्मा, राधा शर्मा, विनीता गुप्ता, पुष्पा देवी, मिथलेश वर्मा, रेखा शर्मा, कमलेश वर्मा, बीना देवी, शहाना बेगम, उमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed