फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   anant puja

आस्था के साथ मनाया चर्तुदशी का महापर्व, मंदिरों की वंदना को निकले श्रद्धालु

Thu, 12 Sep 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
anant puja
अनंत चतुर्थी पर छदामी लाल जैन मन्दिर में पूजा करते श्रद्वालुओं की भीड - फोटो : FIROZABAD
अनंत चतुर्दशी का महापर्व गुरुवार को जैन श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था एवं भक्तिभाव के साथ मनाया। दशलक्षण पर्व के समापवन पर टोलियों के रूप में वंदना करने मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रखा।
विज्ञापन

छदामीलाल जैन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे। नगाड़े बजाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। शांतिनाथ जिनालय, विभव नगर में सामूहिक पूजन किया गया। मंदिर में लाडू भी चढ़ाया गया। इधर, चंद्रप्रभु मंदिर में भी भीड़ रही। गांधी नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नई बस्ती स्थित बाहुबलि दिगंबर जैन मंदिर, नसियाजी मंदिर, अटावाला मंदिर, बड़ा मोहल्ला मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। पूजा करने के बाद जैन श्रद्धालु नगर के मंदिरों की वंदना करने निकले। जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ चल रहे थे। लोगों में अधिकाधिक मंदिर करने की होड़ लगी रही। भक्तों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। शाम को भी जैन मंदिरों में भीड़ रही। सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। वहीं, कई मंदिरों में प्रतियोगिताएं एवं प्रवचनों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

जैन युवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में वंदनार्थियों के स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए। 24 तीर्थंकर के नाम से अलग-अलग तोरण द्वार बने थे। वहीं, बाहुबलि भगवान के नाम से अलग तोरण द्वार बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा एवं जैन समाज के वंदनार्थियों को निकलने के कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। सीओ सिटी इंदुप्रभा ने चौराहों पर लगी ड्यूटी की चेकिंग की। हिदायत दी कि वह सघन निगरानी रखें।
कस्बा में हुआ जलधारा महोत्सव
खैरगढ़। कस्बा खैरगढ़ स्थित दिगंबर जैन मंदिर में जलधारा कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें भगवान शांतिनाथ की शांतिधारा हुई। इस अवसर पर डा. महेंद्र कुमार जैन, अखिलेश कुमार जैन, गौरव जैन, शगुन जैन, मुकेश जैन, मयंक जैन, मंथन जैन, पारस जैन, अवनीश जैन, यशवर्धन जैन, गोलू जैन आदि उपस्थित रहे।
जसराना के दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व के दौरान दस दिनों तक चले धार्मिक कार्यक्रमों का गुरुवार को भवान अनंतनाथ की पूजा के साथ समापन हो गया। भगवान वासुपूज्य के निर्वाण दिवस पर भगवान को लाडू चढ़ाया। मंदिर में जिनभक्तों की भीड़ लगी रही।
शिकोहाबाद के बड़ा बाजार मंडी श्रीगंज स्थित महावीर जिनालय में गुरुवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। सर्वप्रथम वासुपूज्य भगवान की पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। इस अवसर पर महाराज श्री ने उत्तम ब्रहमचर्य का महत्व समझाया।

उन्होंने कहा कि मुष्य के जीवन में ब्रहचर्य की बहुत आवश्यकता है। कार्यक्रम में सेठ अशोक चंद्र जैन, राकेश चंद्र जैन, कैलाश जैन, प्रिंश जैन, संभव जैन, गौरव जैन, डिंपल जैन, सौरव जैन, कालू जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed