फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   An old man raped a mentally challenged woman, the accused was arrested

Firozabad News: वृद्ध ने मानसिक दिव्यांग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
An old man raped a mentally challenged woman, the accused was arrested
रसूलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया दुष्कर्म का आरोपी मुन्नालाल।  - फोटो : रसूलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया दुष्कर्म का आरोपी मुन्नालाल।
फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र में वृद्ध ने मानसिक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो पड़ोस में रहने वाले युवक ने बना ली। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मामले को छेड़छाड़ में दर्ज कर लिया। गहनता से जांच के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के नींबू वाली गली नंबर 7 निवासी विनोद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि क्षेत्र में चल रही कथा में मानसिक दिव्यांग युवती दो दिन पहले कहीं से आ गई थी। वह भटकती रहती है। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी मुन्नालाल (65) 25 जून को उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता ने इसका वीडियो बना लिया। थाने में छेड़छाड़ में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो देखने के साथ अन्य पहलुओं पर जांच की तो दुष्कर्म की बात भी सामने आई। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed