{"_id":"5f849ee98ebc3e9ba1388cd5","slug":"ambulence-firozabad-news-agr4634065183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस से ड्राइविंग सीख रहे युवक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस से ड्राइविंग सीख रहे युवक का वीडियो वायरल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने और ले जाने के लिए शुरू की गई 102 एंबुलेंस सेवा का दुरुपयोग किया जा रहा है। 102 एंबुलेंस से ड्राइविंग सीखते युवक का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो रविवार को सुबह छह बजे टीबी वार्ड मैदान में बनाया गया है। सीएमओ ने एंबुलेंस प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
वीडियो में बनियान पहने एक युवक 102 एंबुलेंस की ड्राइविंग सीट पर बैठा दिख रहा है। यह युवक टीबी अस्पताल के मैदान में ड्राइविंग सीखता नजर आ रहा है। वीडियो बनाने के शक पर युवक एंबुलेंस को जिला अस्पताल परिसर चिकित्सकों के आवासों के पीछे मैदान में खड़ा करके चला गया।
एंबुलेंस सेवा प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि एंबुलेंस जिला अस्पताल की है। एंबुलेंस की सीट पर कौन युवक बैठा था। इस संबंध में जानकारी की जा रही है। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ का कहना है कि 102 एंबुलेंस से ड्राइविंग सीख रहे वीडियो वायरल की जानकारी उन्हें भी मिली है। सीएमओ ने बताया कि एंबुलेंस प्रभारी को इस संबंध में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।