फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Amazing: Public representatives have not traveled in roadways for two years.

गजब:दो साल से जनप्रतिनिधियों ने रोडवेज में नहीं किया सफर

Sun, 28 Sep 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Amazing: Public representatives have not traveled in roadways for two years.
सांकेतिक 
शिकोहाबाद। रोडवेज बसों में सांसद-विधायकों के लिए आरक्षित सीटों पर पिछले दो साल से किसी ने भी यात्रा नहीं की है। सिर्फ जसराना विधायक ने एक बस के संचालन को मंजूरी दिलाने के बाद एक दिन बस से कुछ दूरी का सफर किया है। यह बात हम नहीं बल्कि एआरएम शिकोहाबाद कहते हैं।
विज्ञापन


शिकोहाबाद डिपो से 90 रोडवेज बसें प्रतिदिन अलग-अलग रूटों पर संचालित होती हैं। सभी में सांसद-विधायक के सफर के लिए सीट आरक्षित हैं। एआरएम शिकोहाबाद प्रेमपाल बताते हैं कि लगभग पिछले दो साल से किसी भी जनप्रतिनिधि ने बस में सफर नहीं किया है। ऐसे में उनको बसों की स्थिति की जानकारी भी न के बराबर ही है। जनप्रतिनिधियों की सीटें प्रतिदिन खाली ही रहती हैं। ऐसे में दैनिक यात्री ही इन आरक्षित सीटों पर सफर करते हैं। जिनसे हम राजस्व की प्राप्ति करते हैं। उन्होंने बताया कि बसों में विकलांग यात्रियों के लिए भी सीटें आरक्षित होती हैं। उन पर यात्रा करने वाले विकलांग लोगों का डाटा उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजा जाता है। परिवहन निगम की बस में दिव्यांगजनों,मान्यता प्राप्त पत्रकार के साथ-साथ महिलाओ के लिए भी सीट आरक्षित रहती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed