{"_id":"612bce038ebc3e7a0c01826e","slug":"aman-yadav-and-shilpi-won-100-meters-race-firozabad-news-agr505512027","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन यादव एवं शिल्पी ने जीती सौ मीटर दौड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन यादव एवं शिल्पी ने जीती सौ मीटर दौड
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जसराना में मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रुप में मनाते हुए क्रीड़ा भारती द्वारा श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज खेरिया पटीकरा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता आधा दर्जन विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा प्रदर्शन किया।
विद्यालय में हुई दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार एवं श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल जौहरी ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर किया। इस दौरान 50 से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज खेरिया पटीकरा के अमन यादव, शिल्पी, विशाल कुमार, गुलशन पांडेय, शिवानी, सिरसागंज पब्लिक स्कूल के निखिल कुमार, श्री वीर विक्रम सिंह इंटर कॉलेज के तेजेंद्र कुमार एवं शिवकुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर मेडल जीते। क्रीड़ा भारती के तहसील प्रभारी शिवम जौहरी, उपप्रधानाचार्य जगदीश यादव, राजीव जौहरी, कुलदीप, शमशाद, सुभाष, शैलेंद्र, कपिल, सौरव, संदीप आदि अध्यापकों को विशेष सहयोग रहा।