{"_id":"69b45858c2ce4dd3dc0828cd","slug":"alvida-juma-prayer-was-performed-peacefully-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-169851-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अमन-चैन के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अमन-चैन के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज
Sat, 14 Mar 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रमजान-उल-मुबारक के आखिरी जुमे यानी जुमा अलविदा की नमाज शुक्रवार को पूरे जनपद में अकीदत के साथ अदा की गई। शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद सहित तमाम छोटी-बड़ी मस्जिदों में पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से नमाज हुई। इस दौरान नमाजियों ने मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे और अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं मांगीं।
शहर और देहात की मस्जिदों में नमाज का समय दोपहर 12:30 बजे से 2:45 बजे तक रहा। जामा मस्जिद और शाही मस्जिद के अलावा आगा साहब मस्जिद, मेवा फरोशान मस्जिद सहित विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों में भारी भीड़ रही। महिलाओं और युवतियों ने घरों में ही नमाज अदा कर कौम की बेहतरी की दुआ की।
जिलाधिकारी रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जामा मस्जिद पर करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां और असलम भोला नमाजियों को व्यवस्था बनाने में सहयोग करते दिखे। मौके पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, सीओ सिटी प्रवीन कुमार तिवारी और थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
20 या 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद
करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने जानकारी दी कि ईद-उल-फितर का त्योहार चंद्रदर्शन के अनुसार 20 या 21 मार्च को मनाया जाएगा। यदि चांद की तारीख में फेरबदल होता है और ईद 21 मार्च को होती है, तो 20 मार्च को जुमा और चांद रात एक साथ हो सकते हैं। डीएम ने ईद के मद्देनजर नगर निगम और विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर नजर, गलत पोस्ट डाली तो होगी जेल: एसएसपी
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एलआईयू और पुलिस की टीमें लगातार डिजिटल मॉनिटरिंग कर रही हैं। किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर देने को कहा गया है।