{"_id":"6ac6993d795918d7690430bb","slug":"allegation-of-disrupting-the-fair-jain-community-submits-a-complaint-letter-to-the-sdm-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-187179-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मेले में बाधा डालने का आरोप, जैन समाज ने एसडीएम को दिया शिकायती पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मेले में बाधा डालने का आरोप, जैन समाज ने एसडीएम को दिया शिकायती पत्र
Thu, 08 Oct 2026 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। जैन मेला स्थल शिखराश्रम को वाहन पार्किंग बनाए जाने से जैन समाज में रोष है। बुधवार को एकत्रित जैन समाज ने एक युवक पर जैन मेले में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। इसके साथ ही मेले के दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए शिखराश्रम में जैन मेला आयोजित करवाए जाने की मांग की है।
जैन समाज मेला कमेटी के पदाधिकारी बुधवार दोपहर करीब एक बजे तहसील प्रागंण पहुंचे। उन्होंने एसडीएम दिव्या सिंह को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि स्टेशन रोड स्थित शिखराश्रम में पिछले 105 पांच सालों से जैन मेले का आयोजन होता आ रहा है। शिखराश्रम में होते आ रहे जैन मेले के लिखित दस्तावेज हैं। आरोप है कि 2022 में नगर के आदित्यनाथ ने शिखराश्रम में मेला न होने के लिए बाधा डाली थी, किंतु एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद मेले का आयोजन किया गया था। अब फिर से 2026 में होने वाले मेले के आयोजन में वह बाधा डालने का प्रयास कर रहा है।
शिकायत करने वालों में राजीव कुमार जैन, नीरज जैन, संजीव जैन, कुलदीप जैन, राहुल जैन, संजीव जैन, अंकित जैन, राहुल जैन, अनुज जैन आदि हैं। आदित्यनाथ जैन ने पक्ष रखते हुए कहा कि शिखराश्रम सामाजिक जगह नहीं है। यह एक निजी संपत्ति है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों में बंटवारा नहीं हुआ है। जैन समाज मेला कमेटी हमारे परिजनों से परमिशन लेकर ही मेले का आयोजन करते हैं। शिखराश्रम को दीक्षा वर्मा के नाम पार्किंग के लिए 20 साल को लीज पर दिया गया है।
विज्ञापन
जैन समाज का एक प्रतिनिधि मंडल जैन मेले के संबंध में शिकायत लेकर आया था। बृहस्पतिवार को दोनों ही पक्षों को तहसील बुलाया है। दोनों पक्षों की बात सुनते हुए समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
दिव्या सिंह, एसडीएम, टूंडला