फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   All India Kisan Union demonstrated at the district headquarters.

Firozabad News: ऑल इंडिया किसान यूनियन ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 17 Oct 2025 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 17 Oct 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
All India Kisan Union demonstrated at the district headquarters.
सांकेतिक 

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी के नेतृत्व में संगठन ने जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। पीडब्ल्यूडी विभाग की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए चल रहे किसानों के धरना देने के कारण प्रदर्शन किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने बताया कि किसान पीडब्ल्यूडी विभाग की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए 11 अक्तूबर से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि किसानों का यह तीसरा प्रदर्शन है जो पिछले एक हफ्ते से चल रहा है। सरकारी जमीन के कब्जामुक्त होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी और कांग्रेस नेताओं ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया है। तहसील प्रशासन ने भूमि का चिह्नांकन (निशानदेही) दो बार कर लिया है लेकिन कब्जा नहीं हटवाया। प्रदर्शन में प्रमोद कुमार, निरंजन सिंह, यतेंद्र सिंह लोधी, विजयराम लोधी, शीलेंद्र लोधी, रवींद्र सिंह, भगवान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed