फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   all groups achieve center plans benefit

केंद्र की योजनाओं का सभी वर्गों को मिला लाभ

Sun, 28 Aug 2016 01:10 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 28 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
all groups achieve center plans benefit
केंद्र की योजनाओं का सभी वर्गों को मिला लाभ - फोटो : Amar Ujala
भारतीय जनता पार्टी महानगर के प्रशिक्षण वर्ग में जुटे भाजपाई
विज्ञापन

भाजपा महानगर द्वारा तुलसी होटल में प्रशिक्षण वर्ग लगाया गया। उद्घाटन पार्टी के प्रेरणा श्रोत डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि केंद्र की योजनाओं का सभी वर्गों को लाभ मिला है। जिन्होंने कभी बैंक का द्वार तक नहीं देखा था, जीरो बैलेंस के खातों से गैस सब्सिडी की राशि, बीमा राशि, फसल बीमा, किसान बीमा योजना का लाभ मिल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा साक्षात्कार समाप्त करने से गांव के बेटों को नौकरी का अवसर मिला है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक आर्येंद्र ने संघ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विचार परिवार में विद्या भारती के माध्यम से सरस्वती शिशु मंदिरों में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन

नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी बेहतर नीति से हर क्षेत्र से दलालों, ठेकेदारों को हटा दिया है, जिससे उन योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवमोहन श्रोती ने कहा कि भाजपा की कार्यप्रणाली में कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय और कोष प्रमुख है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा अपने विचारों, सिद्धांतों पर चलती है, कुटिल तरीके कतई प्रयोग नहीं करती। अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता प्रशिक्षित, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ है। महेंद्र बंसल ने भाजपा के इतिहास व विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी। अंत में युवा उद्यमी आदित्य मित्तल की हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, अनिल भारद्वाज, राजेंद्र बौहरे, पूर्व विधायक राम किशन ददाजू, प्रकाश भारद्वाज, मदन मोहन शंखवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed