{"_id":"61f58c0c350559597a262c55","slug":"all-candidates-of-sp-and-rld-alliance-will-win-ram-gopal-firozabad-news-agr5226745157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा और रालोद गठबंधन के सभी प्रत्याशी जीतेंगे: रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा और रालोद गठबंधन के सभी प्रत्याशी जीतेंगे: रामगोपाल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव महाभारत के अर्जुन की तरह हैं, अकेले ही लड़ रहे हैं। भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जयंत सपा से कहीं नहीं जाएंगे। गठबंधन के सभी प्रत्याशी जीतकर इस बार सरकार बनाएंगे। भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे।
सपा के पार्टी कार्यालय में आए प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा की हालत बेहद खराब है। प्रदेश के नेताओं की बात छोड़िए गृहमंत्री को घर-घर जाकर वोट मांगने पड़ रहे हैं।
रामगोपाल ने कहा कि जयंत चौधरी हमारे साथ हैं, वह चौधरी चरण सिंह के नाती हैं। उनको हम कभी किनारे नहीं लगा सकते। उनको आगे बढ़ाएंगे। पश्चिमी उप्र में भाजपा को एक भी सीट नहीं लेने देंगे।
विज्ञापन
प्रो. रामगोपाल ने कहा आजम के बेटे की सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। क्योंकि उनका बेटा अगर कुछ कह रहा है तो कुछ न कुछ बात जरूर होगी। वहीं सपा के टिकट वितरण मामले में उन्होंने कहा कि टिकट वितरण से कोई भी नाराज नहीं है, हां जिसे टिकट नहीं मिलता है वह मायूस होता है, लेकिन पार्टी सोच समझकर ही टिकट वितरण करती है।