{"_id":"682f5a942bfe1e6527058a63","slug":"alcohol-was-being-smuggled-in-the-train-ac-coach-three-coach-attendants-arrested-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रेन से शराब की तस्करी...दिल्ली से बिहार भेजा गया माल, चुनाव में खपाया जाना था; तीन कोच अटेंडेंट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रेन से शराब की तस्करी...दिल्ली से बिहार भेजा गया माल, चुनाव में खपाया जाना था; तीन कोच अटेंडेंट गिरफ्तार
Thu, 22 May 2025 10:42 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 22 May 2025 10:42 PM IST
सार
आरपीएफ एस्कॉर्ट ने ट्रेन में सामानों की चेकिंग की तो इलेक्ट्राॅनिक सामानों के बीच बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब की बोतलें नजर आईं। तत्काल इसकी जानकारी कॉमर्शियल स्टाफ व टूंडला रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में नई दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में तस्करी कर अंग्रेजी शराब बिहार ले जाई जा रही थी। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने टूंडला स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी ली और वातानुकूलित कोच ए-1 व ए-2 से 12 कार्टन, तीन बैग, दो बोरियां व दो पाॅलिथीन बैग से बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद कीं। मामले में तीन कोच अटेंडेंट गिरफ्तार किए गए हैं।
आरोपियों की पहचान नितेश पासवान निवासी विद्यावती हुगली, पश्चिम बंगाल, मोनू कुमार निवासी गया, बिहार और दमन कुमार निवासी मुंगेर, बिहार के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस शराब को बिहार चुनाव में खपाया जाना था। बरामद शराब को इलेक्ट्रानिक सामानों के बीच छिपाया गया था।
ट्रेन जब नई दिल्ली से निकली तो ट्रेन में सवार टूंडला हेडक्वार्टर के आरपीएफ के एस्कॉर्ट एसआई रामप्रकाश व कांस्टेबल आरपी मीना को वातानुकूलित कोच ए-1 व ए-2 में रखे सामानों पर शक हुआ। उन्होंने जांच की तो कोच में रखे जाने वाले कंबल व चादरों की अलमारी में संदिग्ध काॅर्टन व अन्य सामान दिखाई दिए।

मुख्य टिकट निरीक्षक कुलदीप कुमार के साथ जब आरपीएफ एस्कॉर्ट ने सामानों की चेकिंग की तो इलेक्ट्राॅनिक सामानों के बीच बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब की बोतलें नजर आईं। तत्काल इसकी जानकारी कॉमर्शियल स्टाफ व टूंडला रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई।
ट्रेन रात 8.20 बजे टूंडला स्टेशन पहुंची तो सीएमआई मनोज कुमार के निर्देशन में जीआरपी प्रभारी अमित कुमार व आरपीएफ कंपनी कमांडर अमित चौधरी ने फोर्स के साथ कोच ए-1 व ए-2 को चारों ओर से घेर लिया। आरपीएफ कंपनी कमांडर का कहना है कि पकड़ी गई शराब कितनी है, इसकी अभी गिनती नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें-UP: भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा से 25 लाख की धोखाधड़ी, फ्लैट में चोरी; जूनियर खिलाड़ी पर आरोप
बिहार के मंत्री का सामान बता ट्रेन में रखवाई शराब
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नई दिल्ली स्टेशन पर सामान देने वालों ने उन्हें बताया था कि माल बिहार के एक बडे़ मंत्री का है। उन्हें बताया गया था कि कार्टन में दवाइयां रखी हैं। उन्हें पैसों का लालच दिया गया था। माल पहुंचाने पर तीनों को पांच-पाच हजार रुपये दिए जाने थे। माल झारखंड के जसदीह स्टेशन पर उतरा जाना था।
पकड़ी गई शराब महंगे ब्रांड की
पकड़ी गई शराब महंगे ब्रांड की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक कुछ ब्रांड ऐसे हैं जिनकी कीमत 30 हजार रुपये प्रति बोतल है।