{"_id":"682f4ab17f5ccaebfe0986c7","slug":"indian-women-cricketer-deepti-sharma-cheated-of-rs-25-lakh-theft-in-flat-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा से 25 लाख की धोखाधड़ी, फ्लैट में चोरी; जूनियर खिलाड़ी पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा से 25 लाख की धोखाधड़ी, फ्लैट में चोरी; जूनियर खिलाड़ी पर आरोप
Thu, 22 May 2025 09:33 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 22 May 2025 09:33 PM IST
सार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप जूनियर महिला क्रिकेटर पर है। आरोप है कि फ्लैट में चोरी की गई। 25 लाख रुपये हड़प लिए गए।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
- फोटो : Instagram
विस्तार
आगरा में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भरोसे में लेकर मदद के बहाने 25 लाख रुपये हड़प लिए गए। यही नहीं उनके फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी की भी चोरी की गई। दीप्ति के भाई ने थाना सदर में दीप्ति की जूनियर किक्रेटर आरुषि गोयल और उनके माता-पिता के विरुद्ध धोखाधड़ी, चोरी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
दीप्ति यूपी पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक भी हैं। भाई सुमित शर्मा ने बताया कि दीप्ति की जूनियर महिला क्रिकेटर दिल्ली की आरुषि गोयल से मित्रता हो गई। वह आगरा में रेलवे में कार्यरत है। दीप्ति ने जूनियर होने के नाते उसकी खासी मदद की। दीप्ति को भरोसे में लेकर आरुषि की मां मंजू गोयल व पिता थान सिंह ने डेढ़ से दो साल के भीतर 25 लाख रुपये उधार ले लिए। रकम आरुषि और उसके परिजन के खातों में ट्रांसफर किया गया।
ये भी पढ़ें- UP: आंधी का कहर...गांव में लगी भीषण आग, छह की मौत और 20 से अधिक घायल; लाखों का नुकसान

Trending Videos
सुमित का आरोप है कि दीप्ति ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो पहले तो बहाने बनाए, लेकिन बाद में उसके साथ अभद्रता की। पैसा देने से साफ इन्कार कर दिया। दीप्ति का शमसाबाद रोड पर फोरेक्स मारुति अपार्टमेंट में फ्लैट भी है। इस पर पहले आरुषि का आना-जाना था। 22 अप्रैल को दीप्ति की गैरमौजूदगी में आरुषि ने फ्लैट का ताला तोड़कर करीब ढाई हजार डॉलर और 6-7 लाख के जेवरात चोरी कर लिए। अपना ताला भी लगा दिया।
जब वह 23 अप्रैल को दीप्ति के फ्लैट पर पहुंचे तब आरुषि के फ्लैट पर पहुंचने और अपना ताला लगाने की जानकारी हुई। इसके बाद आरुषि को बुलाकर दूसरी चाबी से फ्लैट का ताला खुलवाया गया तो फ्लैट में काफी सामान व जेवरात नहीं मिले। एसीपी सदर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि फ्लैट के अंदर आरुषि का वीडियो साक्ष्य के रूप में दिया गया है। फ्लैट में चोरी और धोखाधड़ी के केस में साक्ष्य आधारित विवेचना की जा रही है। वहीं, आरोपों से घिरीं आरुषि गोयल का कहना है कि उन्हें इस विषय में कुछ नहीं कहना है। वह इस मामले में सिर्फ दीप्ति शर्मा से आमने-सामने बैठकर बात करना चाहती हैं।