फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Alcohol prohibition in UP perheps no : Jai Prakash

यूपी में फिलहाल शराब बंदी नहीं : जय प्रकाश

Mon, 24 Apr 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 24 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Alcohol prohibition in UP perheps no : Jai Prakash
आबकारी मंत्री जय प्रकाश ने कार्यक्रम में शिरकत की।
उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री जयप्रकाश सिंह ने कहा कि शराब बंदी तो उत्तर प्रदेश में नहीं हुई है और न ही शराब बंदी का फिलहाल कोई सरकार का इरादा है। सरकार ने सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन के क्रम में हाईवे से शराब की दुकानें बंद कराई थीं। जब ये दुकानें राष्ट्रीय राजमार्ग के आबादी वाले क्षेत्र में जाने लगी तो इसका विरोध हुआ। हालांकि हमने उसे भी नियंत्रण में रखा। पुरानी दुकानों पर प्रायोजित तरीके से तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री जयप्रकाश सिंह सिरसागंज में पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह के लग्न समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि  कानून को हाथ में लेना किसी के अधिकार में नहीं। कहा कि शराब बंद कराने का फिलहाल सरकार का कोई मूड नहीं है। शराब से ही उत्तर प्रदेश में 20 हजार करोड़ रुपये तक का राजस्व मिलता है। उन्होंने कहा कि इस राजस्व के लिए पहले इसका विकल्प निकालना होगा। अगर फिर भी मुख्यमंत्री के निर्देश में आगे कोई पालिसी बनेगी, उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम में स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन नागरिक उड्डयन विभाग के मंत्री नंदकुमार नंदी और कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी समारोह में शामिल हुए। बीजेपी संगठन मंत्री भवानी सिंह, आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, सांसद राजेश दिवाकर, संासद उमाशंकर, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह, विधायक रामगोपाल, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, विधायक राजा अरिदमन सिंह, रानी प्रक्षालिका भी पहुंची। एक साथ कई वीआईपी के पहुंचने पर प्रशासन व्यवस्था में लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed