फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   akhilesh yadav sikera

पूर्व मुख्यमंत्री ने आईजी नवनीत सिकेरा के घर पहुंचकर दी सांत्वना

Sat, 11 Jan 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav sikera
फिरोजाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिकोहाबाद में आईजी नवनीत सिकेरा और उनकी माताजी को सां? - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। आईजी नवनीत सिकेरा के पिता मनोहर सिंह सिकेरा के निधन पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके घर पहुंचकर परिजन को सांत्वना दी। अखिलेश फिरोजाबाद में सीएए के विरोध में हुए दंगे में मारे गए परिजन से मिलने के बाद आदर्श नगर निवासी आईजी नवनीत सिकेरा के आवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने आईजी के साथ ही उनकी माताजी श्रीदेवी सिकेरा से भी मिले। इस दौरान आईजी के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यहां पूर्व मुख्यमंत्री लगभग 30 मिनट तक रुके। उनके साथ पूर्व सांसद अक्षय यादव, रामजीलाल सुमन, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव, उप कुलाधिपति डॉ. पीएस यादव, ओमप्रकाश यादव, सुखेंद्र यादव, हाकिम सिंह यादव, बिजेंद्र सिंह यादव, एमएलसी अरविंद यादव, अब्दुल वाहिद, पूर्व अपर मुख्य अधिकारी सुरेश चंद्र यादव, शिवराज सिंह यादव, विजय आर्या, शिवा यादव, उपेंद्र यादव उर्फ लल्ला, नारदानंद गर्ग, डॉ. रजनी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, डॉ. पीएस राना, अंशुल विक्रम हैप्पी, अनिल कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed