फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Akhilesh and Dimple posted regarding Nagla Kushal Panchayat Bhawan

Firozabad News: नगला कुशल पंचायत भवन को लेकर अखिलेश और डिंपल ने किया पोस्ट

Mon, 21 Oct 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 21 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh and Dimple posted regarding Nagla Kushal Panchayat Bhawan
मैनपुरी। ग्राम पंचायत गांगसी के नगला कुशल के पंचायत घर निर्माण पर रोक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सांसद डिंपल यादव ने जिला प्रशासन से पंचायत भवन निर्माण कराने की मांग की है। सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिस पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी तंज कसा है।
विज्ञापन

करहल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गांगसी के मजरा नगला कुशल में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत की जगह में हो रहे निर्माण को पहले जिला प्रशासन ने ही मंजूरी दी थी और बाद में अब निर्माण कार्य रुकवा दिया है। जिला प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने की जानकारी होने पर सांसद डिंपल यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि भू माफिया के दबाव में आकर प्रशासन ने अपने ही स्वीकृत कार्य को रोक दिया है। सांसद ने पंचायत भवन के निर्माण से रोक हटाने की मांग की है। वहीं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तंज कसा है कि महा पैसा बटोरने वाले भाजपाई महादानी का सम्मान नहीं कर सकते हैं। सांसद और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की पोस्ट जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed