{"_id":"587791f34f1c1bc156ba8db9","slug":"aive-international-won-the-final-match","type":"story","status":"publish","title_hn":" आईवे इंटरनेशनल ने जीता फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवे इंटरनेशनल ने जीता फाइनल मैच
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
आईवे इंटरनेशनल ने जीता फाइनल मैच
शिक्षाविद् स्व. सुखरानी भटनागर की स्मृति में एसआरके कालेज के ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मैच आईवे इंटरनेशनल स्कूल और किड्स कार्नर स्कूल के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में आईवे इंटरनेशनल की टीम ने जीत हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आईवे इंटरनेशनल स्कूल ने 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए। आईवे की ओर से सर्वाधिक आनंद राज ने 58 रन बनाए। हर्षित यादव ने 13, राहुल कुमार ने 13 रन का योगदान दिया। किड्स की ओर से गेंदबाज विकास ने तीन, अजय ने दो और वरुण ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किड्स कार्नर की टीम 144 रनों पर सिमट गई। आईवे इंटरनेशनल स्कूल ने सात रन से जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। किड्स की ओर से सर्वाधिक रन विकास ने बनाए। मुख्य अतिथि उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम सदर रवींद्र मादंड़ ने विजेता टीम आईवे इंटरनेशनल क्लब को ट्राफी एवं 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उपविजेता किड्स कार्नर की टीम को ट्राफी एवं सात हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। संचालन अमित गुप्ता ने किया। अध्यक्षता मुकुल भटनागर ने की। डा. मयंक भटनागर, सतेंद्र जैन सौली, मनोहर यादव, सुधीर सिंह, विकास पालीवाल, मंजय यादव, राजीव पचौरी, असलम भोला, नंदिनी यादव, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।
इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार
मैन आफ द सीरीज किड्स कार्नर के कप्तान वरुण विक्रम सिंह को मनोज पालीवाल ने दिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार आईवे इंटरनेशनल टीम के मोहित, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार उज्ज्वल यादव को प्रदान किया गया। फाइनल मैच का मैन आफ द मैच पुरस्कार आईवे के प्रबल को केशव लहरी ने दिया।