फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Air Force retired jawan's house stolen more than one crore

एयर फोर्स सेवानिवृत्त जवान के घर एक करोड़ से अधिक की चोरी

Sat, 07 Aug 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Air Force retired jawan's house stolen more than one crore
फिरोजाबाद। सेवानिवृत्त एयर फोर्स के जवान और कपड़ा विक्रेता के घर से चोरों ने एक करोड़ से अधिक के जेवरात तिजोरी खोल कर पार कर दिए। सुबह तिजोरी खुली होने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। सूचना पर व्यापारी नेताओं के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पक्ष ने एक करोड़ से ज्यादा रुपये के जेवरात चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के विभव नगर कॉलोनी के सामने श्याम बहादुर शर्मा परिवार के साथ साथ रहते हैं। वह एयरफोर्स से सेवानिवृत्ति हैं और जलेसर रोड शमशान घाट के सामने श्याम वस्त्र भंडार के नाम से कपड़े की दुकान चलाते हैं। यहीं उनका घर भी है। बृहस्पतिवार को चोर किसी तरह उनके घर में घुस गए। सीढ़ियों पर रखी चाभी को उठाकर तिजोरी का ताला खोलकर उसमें रखे करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी श्याम बहादुर शर्मा को शुक्रवार सुबह तिजोरी खुली होने पर हुई।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। व्यापारी नेता अंबेश शर्मा के साथ थानाध्यक्ष उत्तर अनूप कुमार भारतीय मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed