फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ahilya Bai's birth will be celebrated

धूमधाम से मनाई जाएगी अहिल्या बाई की जयंती

Sun, 01 May 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 01 May 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ahilya Bai's birth will be celebrated
प्रांतीय धनगर महासभा ने बैठक कर अ‌हिल्याबाई जयंती की तैयारियों पर विचार विमर्श किया
धनगर समाज अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए पूरी तरह से एकजुट हो जाए। दो मई को पूरे प्रदेश में रथयात्रा निकाल कर प्रदेश सरकार को आगाह किया जाएगा। छह मई को फीरोजाबाद जिला मुख्यालय पर विशाल रैली कर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की जाएगी। यह बातें प्रांतीय धनगर महासभा के प्रांतीय महासचिव भंवर सिंह धनगर ने अहिल्याबाई विद्यालय में आयोजित बैठक में कहीं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 31 मई को अहिल्या बाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छह मई को रैली निकालने के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अन्य महापुरुषों की भांति अहिल्या बाई की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि संसद में एनसीपी सांसद संजय सिंह और अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने भी धनगरों को उनका हक दिए जाने की आवाज उठाई है लेकिन प्रदेश सरकार धनगरों को गुमराह कर रही है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह धनगर ने कहा कि रथयात्रा 25 मई को फीरोजाबाद आएगी। रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान रामवीर सिंह धनगर, प्रेम सिंह धनगर, नन्नूमल धनगर, डा. आरबी धनगर, चंदन सिंह, बाबू लाल धनगर, ठाकुर दास धनगर, सोनपाल धनगर, गोकुल धनगर, छोटे लाल धनगर, साहब सिंह, अतर सिंह, हरीशंकर धनगर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता निन्नूराम धनगर और संचालन सूबेदार धनगर ने किया। 
विज्ञापन

फोटो-    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed