फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   agriculture land

कृषि भूमि की उर्वरकता बढाने हेतु करें ढेंचा की बुवाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
agriculture land
फिरोजाबाद। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलीय क्षेत्रों में मृदा की उत्पादन क्षमता बढाने हेतु जरूरी उपाय करने पर जोर दिया है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार किसान मृदा की उर्वरकता बढाने हेतु मई व जून माह में ढेंचा की बुवाई की सलाह दी है। वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र डॉ तेजप्रकाश के अनुसार जिले के विभिन्न ब्लाकों में कृषि भूमि की उर्वरक क्षमता को बढाए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए हरी खाद सर्वोत्तम उपाय है। उन्होंने बताया कि कृषि भूमि की उर्वरकता बढाने हेतु यह उपयुक्त समय है। किसान भाई हरी खाद के रूप में दलहनी फसल अथवा विभिन्न किस्म की पंजाबी ढेंचा,पंत ढेंचा,नरेद्र ढेंचा अथवा सीएसडी-13 को प्रति हैक्टैयर करीब 50 से 60किलोग्राम की बुवाई करें। उन्होंने बताया कि ढेंचा व अन्य दलहनी फसलों में कैल्सियम की मात्रा अधिक होने के कारण यह बहुत जल्दी सड जाता है। इससे क्ष्रारीय व लवणीय दोनों प्रकार की फसलों की उर्वरकता काफी बढ जाती है।कृषि वैज्ञानिक डॉ ओमकार यादव ने बताया कि ढेंचा फसल बुवाई हेतु मई व 15 जून तक का समय सर्वोत्तम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed