{"_id":"5f3f884e8ebc3e3cbd1065d3","slug":"agriculchure-firozabad-news-agr4555171188","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक की सर्वाधिक बिक्री करने वाले विक्रेता और 20 क्रेता किसान जांच के दायरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक की सर्वाधिक बिक्री करने वाले विक्रेता और 20 क्रेता किसान जांच के दायरे में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कृषि विभाग वर्तमान फसलीय वर्ष में सर्वाधिक यूरिया की बिक्री करने वाले खाद्य विक्रेताओं और अधिकतम खरीद करने वाले बीस बडे़ किसानों की जांच कराएगा। विभाग यूरिया की कालाबाजारी के संदेह पर यह कार्रवाई करेगा। डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर जांच के लिए जिले में पांच अलग-अलग टीम गठित की गई हैं। टीमों ने बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न इलाकों में संचालित उर्वरक दुकानों पर पहुंचकर बिक्री और स्टॉक रजिस्टर खंगाले।
वर्तमान फसलीय वर्ष में अन्य जिलों में उर्वरकों की कालाबाजारी एवं स्टॉक डंप किए जाने की जानकारी के बाद स्थानीय जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। अब प्रशासन जिले में कृषि उर्वरकों की सर्वाधिक बिक्री करने वाले 20 बडे़ उर्वरक विक्रेताओं और सर्वाधिक खरीद करने वाले जिले के 20 बडे़ खरीदार किसानों की जांच कराएगा। जांच के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर पांच टीम गठित की गई हैं। टीमों की कमान जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, एआर कोऑपरेटिव विवेक कुमार यादव, उद्यान अधिकारी विनय कुमार, सहायक जिला मत्स्य अधिकारी श्रीकिशन शर्मा एवं उप निदेशक कृषि को दी गई है। बृहस्पतिवार को सभी अधिकारियों ने विभिन्न तहसील और ब्लॉक क्षेत्रों में उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक और बिक्री रजिस्टरों को खंगाला। जिला कृषि अधिकारी रविकांत ने बताया कि शुक्रवार को उर्वरक खरीद के लिहाज से बडे़ खरीददार किसानों को चिह्नित कर जांच कराई जाएगी।
सरकारी खाद भंडारण गोदामों की जांच को नोडल अधिकारी नियुक्त
शासन ने जिले के सरकारी खाद भंडारण गोदामों में रखे उर्वरकों का स्टॉक जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उप कृषि निदेशक शोध मथुरा आरके तेवतिया को जिले में खाद्य स्टॉक के सत्यापन और जांच के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।