{"_id":"581e23d54f1c1bae314394c2","slug":"after-the-pulse-was-too-expensive-bread","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल के बाद अब रोटी भी हो गई महंगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल के बाद अब रोटी भी हो गई महंगी
अमर उजाला
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाल के बाद अब रोटी भी महंगी हो गई। एक सप्ताह में आटे की कीमतों में तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी हुई है। बाजार में गेहूं की कीमतें दो हजार रुपये प्रति क्विंटल तक हो गई हैं। अधिकांश व्यापारियों का कहना है कि बाजार में गेहूं की कम आवक के कारण यह स्थिति है।
आम आदमी के लिए अब दाल रोटी खाना महंगा साबित होने लगा है। दाल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के बाद अब आटे की कीमतें दीपावली के दो दिन पूर्व बढ़ना शुरू हो गई। एक सप्ताह में एक क्विंटल पर 300 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो गई। हालात यह है कि दीपावली के दो दिन पूर्व आटा 20 एवं 21 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा था, वहीं आज 24 एवं 25 रुपये प्रति किलोग्राम हो चुका है। आशीर्वाद आटा 28 रुपये प्रति किग्रा और दस किलोग्राम चपाती ब्रांड आटा 24 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। आढ़तिया सुनील गुप्ता का कहना है कि दीपावली पर आटा, मैदा, सूजी के साथ ही हर चीज की मांग एक साथ बाजार में बढ़ती है। इस कारण बाजार में गेहूं की खपत अधिक होती है। किसानों के पास गेहूं की कम पैदावार होने के कारण उनके पास गेहूं नहीं है। सरकार की ओर से फ्रीसेल का गेहूं बाजार में आए तो रेट में कमी हो सकती है। आलोक कुमार मित्तल कहते हैं कि पिछले एक सप्ताह से गेहूं की दरों में काफी ही तेजी आई है। चने की दाल 135 रुपये प्रति किलोग्राम और बेसन 145 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
गेहूं आटा एवं दालों के भाव
गेहूं/आटा एक सप्ताह पूर्व आज गेहूं व आटा
गेहूं 1700/2000 2050/2400
गेहूं आशीर्वाद 2000/2500 2450/2800
(भाव -प्रति क्विंटल)
दालें एक सप्ताह पूर्व आज
चना 120 140 रुपया
उड़द धुली 120 130 रुपया
उड़द 100 110 रुपया
मूंग धुली 70 75 रुपया
मूंग 65 70 रुपया
अरहर 120 125 रुपया
(भाव -प्रति रुपये किलो)