फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After the Jaipur degree scandal, the problems of the Chancellor have increased in Agra too

Firozabad News: जयपुर डिग्री कांड के बाद आगरा में भी बढ़ीं कुलाधिपति की मुश्किलें

Mon, 10 Mar 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
After the Jaipur degree scandal, the problems of the Chancellor have increased in Agra too
शिकोहाबाद। राजस्थान में पकड़े गए जेएस यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्री कांड के बाद कुलाधिपति डाॅ. सुकेश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जयपुर एसओजी ने एक ओर जहां कुलाधिपति को आगामी 12 मार्च तक कोर्ट से रिमांड पर ले लिया है। वहीं आगरा में भदावर डिग्री कॉलेज में फर्जीवाडे़ के आरोपों में घिरने के बाद मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आगरा में आगामी 27 मार्च को इस केस की सुनवाई होना सुनिश्चित हुई है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थित जेएस यूनिवर्सिटी के तार उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि अन्य पड़ोसी राज्यों में भी फैले हुए थे। राजस्थान में बीपीएड की फर्जी डिग्री पकड़े जाने के बाद मामला उजागर हो गया था। एटीएस/एसओजी जयपुर के एडीजी विजय कुमार सिंह के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही टीम ने शिकोहाबाद स्थित यूनिवर्सिटी से रजिस्ट्रार एवं दिल्ली एयरपोर्ट पर देश से बाहर भागने की कोशिश के दौरान कुलाधिपति सुकेश यादव को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही एसओजी थाना जयपुर की टीम कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार से सख्ती से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एसओजी की टीम ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करते हुए आगामी 12 मार्च तक तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया हुआ है। एसओजी टीम के अनुसार रिमांड समय सीमा के दौरान यदि उन्हें पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो न्यायालय से रिमांड की समय सीमा बढ़ाने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन








आगरा एडीजे-16 कोर्ट में 27 मार्च को होनी है सुनवाई

शिकोहाबाद। जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति जयपुर एसओजी टीम के शिकंजे से निकल भी नहीं पाये हैं कि आगरा के भदावर डिग्री कॉलेज के जीवन ट्रस्टी केशवदेव ने भी उनकी और उनकी पत्नी गीता देवी की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। जीवन ट्रस्टी केशवदेव ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि उन्होंने मामला न्यायालय में दायर किया हुआ था। अब इस मामले में आगरा न्यायालय में एडीजे-16 के कोर्ट में आगामी 27 मार्च को सुनवाई होनी है। ऐसे में अगर जयपुर पुलिस का शिकंजा और कसा, तो कुलाधिपति एवं उनकी पत्नी की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







यूनिवर्सिटी के नर्सिंग कैंपस में भी पसरा सन्नाटा

शिकोहाबाद। यूनिवर्सिटी में जयपुर एसओजी टीम की कार्रवाई के बाद दीवार कूदकर भागे अन्य कर्मचारियों के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में आगामी 15 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया था। यूनिवर्सिटी कैंपस में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं भी सोमवार को अपने-अपने घर रवाना हो गए। सोमवार को फार्मेसी कैंपस में भी सन्नाटा पसर गया। वहीं कुलाधिपति के घर पर भी आवाजाही की रफ्तार भी सुस्त पड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed