{"_id":"64f4d30344aa07afc20ad3b4","slug":"after-taking-the-money-the-house-was-deeded-in-someone-elses-name-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-3978-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला : रकम लेकर दूसरे के नाम कर दिया मकान का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला : रकम लेकर दूसरे के नाम कर दिया मकान का बैनामा
Mon, 04 Sep 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। मकान बेचने के नाम पर मकान मालिक ने छह साल पूर्व खरीदार से लाखों रुपये ले लिए, इसके बाद दूसरे के नाम बैनामा कर दिया। पीड़ित ने पति-पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना नगला सिंघी के गांव नगला नंदा निवासी खूबचंद्र ने गांव नगला काले निवासी चक्रपाल सिंह से सविता नगर स्थित मकान का सौदा 10 जुलाई 2017 को 32 लाख रुपये में किया था। उन्होंने चक्रपाल व पत्नी विमलेश के खातों में कई बार में चेक से 29 लाख 19 हजार रुपये जमा कर दिए। जानकारी करने पर पीड़ित को पता चला कि आरोपी पति-पत्नी ने किसी अन्य को बेच दिया है। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आनाकानी करने लगे। खूबचन्द्र ने चक्रपाल व उनकी पत्नी विमलेश के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।