फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After taking Rs 23 lakh, he sold the land to someone else

Firozabad News: 23 लाख रुपये लेने के बाद दूसरे को बेच दी जमीन

Sat, 07 Jun 2025 08:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 07 Jun 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
After taking Rs 23 lakh, he sold the land to someone else
सांकेतिक 
- रुपये वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, न्यायालय का आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। 40 लाख रुपये में जमीन का सौदा होने के बाद 23 लाख रुपये एडवांस ले लिए। इसके बाद बैनामा करने के नाम पर टालमटोल करता रहा। कुछ समय बीतने के बाद उक्त जमीन को किसी और बेच दिया। पीड़ित को जानकारी होने पर उसने अपने बयाना की रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामले में कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। शनिवार को मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थाना उत्तर के सूर्यनगर निवासी रोहित प्रताप सिंह ने बताया कि थाना नारखी क्षेत्र के गांव पचवान निवासी विजेंद्र पचौरी से उसकी मित्रता थी। विजेंद्र ने उसकी मुलाकात उसके गांव के ही रामनरेश, मुकेश कुमार, श्रीनिवास से कराई थी। कुछ दिन बाद विजेंद्र ने बताया कि रामनरेश और श्रीनिवास अपनी भूमि को बेचना चाहते हैं। उन्हें रुपयों की आवश्यकता है। जमीन की सौदा 40 लाख में तय हुई। 20 लाख रुपये बैनामा से पहले और 20 लाख बैनामा के बाद देना तय हुआ। उसने दो खातों में अपनी मां लक्ष्मी देवी के खाते से 18 लाख रुपये और दो लाख नगद दे दिए। बैनामा की कहने पर टाल मटोल करते रहे। 10 मार्च को 3 लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद भी बैनामा नहीं किया। उन्हें 10 जून 2024 को जानकारी हुई कि जमीन का 18 मार्च 2024 को ही बृजेश, देवदत्त निवासीगण मोंदीपुर थाना नारखी व हरेंद्र कुमार निवासी बीनापुरम फाउंड्रीनगर आगरा को बेच दी है। जब उसने रुपये वापस मांगे तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed