फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After marriage the young man made his girlfriend picture viral

UP: प्रेमिका की हुई शादी...युवक ने की ऐसी करतूत, परिवार के उड़े होश; वैवाहिक जीवन में घुला गया जहर

Sat, 01 Feb 2025 08:07 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 01 Feb 2025 08:07 PM IST
सार

युवक ने प्रेमिका की तस्वीर भी पति को भेज दीं। परेशान होकर परिजनों ने युवक से बात की तो वह अभद्रता करने लगा। पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
After marriage the young man made his girlfriend picture viral
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : AI Generated

विस्तार

फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र की विवाहिता के प्रेमी ने अपने संग प्रेमिका की तस्वीर भेजकर उसके वैवाहिक जीवन में जहर घोल दिया। आरोपी युवक ने प्रेमिका के पति को फोटो भेजने के साथ इंटरनेट मीडिया पर भी फोटो डाल दी है। युवती की मां ने जब विरोध किया तो आरोपी युवक ने उससे भी अभद्रता कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


फरिहा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसने पुत्री की शादी दो दिसंबर को आगरा में की थी। बेटी की शादी के बाद से फरिहा का रहने वाला लव मिश्रा उसकी मां और दोस्त सुमित निवासी खिड़की दरवाजा ने इंस्टाग्राम आईडी से दामाद के मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक संदेश और फोटो भेजकर परेशान कर रहा है। 
विज्ञापन


लव ने उन फोटो को वायरल कर दिया है। 23 जनवरी को बेटे ने लव को समझाने की कोशिश की तो उसने बहन को बदनाम करने की धमकी दी। वह 24 जनवरी को आरोपी के घर गई तो अवधेश मिश्रा और अन्य परिजन ने भी अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed