{"_id":"635ec12c5945367fa66c774f","slug":"after-husband-s-death-woman-accuses-in-laws-of-harassment-firozabad-news-agr551741863","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत के बाद महिला ने ससुरालीजनों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत के बाद महिला ने ससुरालीजनों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज निवासी महिला ने ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते पिटाई कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है पति की मौत के बाद देवर उसके साथ छेड़छाड़ कर शारीरिक संबंध बनाने को दबाव बनाते हैं।
पीड़ित महिला का कहना है कि उसका विवाह पांच मई 2020 को खैरगढ़ के गांव में हुआ था। पति इंदौर में हलवाई की दुकान पर काम करता था। ससुरालीजन दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। पति उसे अपने साथ इंदौर ले गया। यहां पति ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पति की मौत के बाद वह अपनी बच्ची को लेकर ससुराल आ गई।
यहां पर ससुरालीजन उत्पीड़न करने लगे। देवरों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने न्यायालय के साथ एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।