{"_id":"620d412f04dead72250f2db2","slug":"after-all-how-the-elderly-voters-of-rudhou-go-three-kilometers-to-nagla-sundar-the-decision-to-boycott-the-election-firozabad-news-agr524457912","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुधऊ के बुजुर्ग मतदाता आखिर कैसे जाएं तीन किलोमीटर नगला सुंदर,चुनाव बहिष्कार का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुधऊ के बुजुर्ग मतदाता आखिर कैसे जाएं तीन किलोमीटर नगला सुंदर,चुनाव बहिष्कार का निर्णय
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा एवं तहसील फिरोजाबाद के अंतर्गत आने वाले गांव रुधऊ के मतदाता तीन किलोमीटर दूर नगला सुंदर में बूथ बनाए जाने को लेकर गुस्से में है। ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग मतदाता तीन किलोमीटर दूर मतदान करने कैसे जाएं। बुजुर्ग मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
रुधऊ के ग्रामीणों का कहना है कि टूंडला विधानसभा के भाग संख्या 373 प्राथमिक पाठशाला रुधऊ के अलावा नया पोलिंग स्टेशन भाग संख्या 374 प्राथमिक विद्यालय नगला सुंदर बनाया है। जहां मतदाता की संख्या सौ से कम है।
बुजुर्गों का कहना है कि रुधऊ के प्रत्येक परिवार के आधे वोटों को काटकर नगला सुंदर से जोड़ दिया। हम लोगों से पूर्व में कोई सहमति नहीं ली गई। लोग तीन किलोमीटर पैदल चलकर वोट डालने कैसे पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
इसलिए गांव के 200 मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। विरोध करने वालों में बलवीर सिंह, कश्तूरी देवी, जयप्रकाश, राजेश कुमार, पंजाबी, लीलाधर, पिस्ता देवी, सर्वेश देवी, डॉ. रामेश्वर प्रसाद सारस्वत, मुन्नीदेवी, प्रभात सारस्वत, रामहरि, देवदत्त, सुनीता देवी, मंजू देवी, ब्रजलतादेवी आदि शामिल हैं।