फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Advocates' strike ends after talks with SDM

Firozabad News: एसडीएम से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त

Wed, 12 Jun 2024 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Advocates' strike ends after talks with SDM
एसडीएम से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अन्य समस्याओं को लेकर चला आ रहा अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन मंगलवार को एसडीएम के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया। बुधवार से सभी अधिवक्ता कार्य करेंगे। वहीं एसडीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। वहीं कई कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर उनको कड़ी हिदायत भी दी।
पिछले 16 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं की वार्ता एसडीएम प्रशासनिक एवं एसडीएम न्यायिक मुनब्बर हसन की मौजूदगी में हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के समक्ष तहसील में व्याप्त समस्याओं को रखा। इस दौरान सबसे ज्यादा शिकायतें आरके ऑफिस एवं नायब तहसीलदार खैरगढ़ की रही। वहीं अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए जा रहे गलत व्यवहार के बारे में भी अधिवक्ताओं ने बताया। वहीं अन्य समस्याओं को भी एसडीएम के समक्ष अधिवक्ताओं ने रखा। एसडीएम प्रशासन सत्येंद्र सिंह ने सभी अधिवक्ताओं ने कोर्ट चलने देने की बात कहते हुए सभी समस्याओं के निराकरण का वायदा किया।
विज्ञापन

वार्ता की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह यादव ने एवं संचालन भुवनेश यादव ने किया। इस दौरान रमेश बाबू, अजब सिंह, कृपाल सिंह, रघुवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, संजय यादव, नंद किशोर भारतीय, पुष्पेंद्र यादव, बृजकिशोर उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम प्रशासनिक एवं न्यायिक से हुई वार्ता के दौरान दोनों अधिकारियों के सकारात्मक रुख को देखते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। 30 जून तक समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो फिर आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।

बलबीर सिंह, अध्यक्ष बार एसोसिएशन जसराना

तहसील के सभागार में अधिवक्ताओं के साथ हुई वार्ता सकारात्मक रही। दोनों पक्षों ने मिलकर कार्य करने का वायदा किया। समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। कुछ कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी गई है। समय-समय पर सभी पटलों का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त करने की बात कही है।
सत्येंद्र सिंह, एसडीएम जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed