फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Advocates opposed the registration of 70 villages in Jasrana

Firozabad News: 70 गांवों के बैनामे जसराना में होने का अधिवक्ताओं ने किया विरोध

Wed, 10 Dec 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Advocates opposed the registration of 70 villages in Jasrana
तहसील में विरोध प्रदर्शन करते बार एसो. के पदाधिकारी एवं सदस्य अधिवक्ता। स्रोत संवाद - फोटो : तहसील में विरोध प्रदर्शन करते बार एसो. के पदाधिकारी एवं सदस्य अधिवक्ता। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। परिसीमन के दौरान 70 गांवों को जसराना तहसील से शिकोहाबाद स्थानांतरित कर दिए जाने के बावजूद, उनका बैनामा कार्य अब भी जसराना में ही होने के विरोध में शिकोहाबाद के अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की और रजिस्ट्री कार्य बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम यादव ने बताया कि पूर्व में प्रशासन ने वायदा किया था कि इन 70 गांवों की रजिस्ट्री शिकोहाबाद सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में होगी। उन्होंने मांग की कि जसराना तहसील से शिकोहाबाद में शामिल किए गए इन सभी गांवों के रजिस्ट्री कार्य को तुरंत शिकोहाबाद स्थानांतरित किया जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक रजिस्ट्री कार्य प्रभावित रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में महासचिव उम्मेदबाबू सहित शिवकुमार शर्मा, ब्रजेश चन्द्र, कपिल श्रीवास्तव आदि कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed