फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Advocates boycotted SDM court

Firozabad News: अधिवक्ताओं ने किया एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार

Tue, 15 Jul 2025 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 15 Jul 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Advocates boycotted SDM court
पेशकार और कंप्यूटर ऑपरेटर न होने से कामकाज प्रभावित, आदेश जारी न होने पर विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सदर तहसील में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम प्रशासनिक और न्यायिक न्यायालयों का बहिष्कार कर दिया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि एक सप्ताह में व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो राजस्व मंत्री से शिकायत की जाएगी।

तहसील बार एसोसिएशन और रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से यह बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि दोनों एसडीएम कोर्ट में दो-दो पेशकार और कंप्यूटर ऑपरेटर होने चाहिए, लेकिन वर्तमान में केवल एक पेशकार से काम चलाया जा रहा है और कोई कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं है।
विज्ञापन

तहसील बार अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल और रेवेन्यू बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुनेश पाल सिंह ने बताया कि बहस होने के बावजूद कई केसों में आदेश जारी नहीं हो पा रहे हैं। एसडीएम द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर न होने का हवाला दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिलाधिकारी रमेश रंजन के निरीक्षण के दौरान भी इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक दो पेशकारों की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान चरन सिंह यादव एडवोकेट, विजेंद्र सिंह यादव, प्रवींद्र कुमार बघेल, विक्रम सिंह, दीपक कुमार, विनोद राठौर, श्याम सुंदर वर्मा, प्रेम सिंह यादव, नाजिम अली खां, सोपाल सिंह, मुकेश कुमार राजपूत, संजेश कुमार, विमलेश वर्मा, रोहित भारद्वाज शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed