फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Advocates' boycott of work continues in Sadar Tehsil

Firozabad News: सदर तहसील में अधिवक्ताओं का जारी रहा कार्य बहिष्कार

Tue, 01 Apr 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 01 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Advocates' boycott of work continues in Sadar Tehsil
फिरोजाबाद। सदर तहसील में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के न्यायालय का बहिष्कार मंगलवार को भी समाप्त नहीं हो सका। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार का असर वादकारियों पर पड़ रहा है। तहसील में दाखिल खारिज सहित अन्यकाम नहीं हो पा रहे है। मंगलवार को भी अधिवक्ताओं के द्वा्रा रजिस्ट्री केसाथ-साथ एसडीेएम न्यायालय में कामकाज किया।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर एवं नायब तहसीलदार के रवैये पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनेशपाल सिंह एवं तहसील बार के अध्यक्ष ने कार्य बहिष्कार किया है। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से दाखिल खारिज नहीं हो पा रहे है। वादकारी तहसील आते हैं और खाली हाथ बैरंग लौटने को मजबूर हैं। एसडीएम सदर सतेंद्र कुमार सिंह ने तहसीलदार ,नायब तहसीलदार एवं अधिवक्ताओं के साथ हल निकालने का प्रयास किया। लेकिन इस मामले का कोई हल नहीं निकल सका। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालय का कार्य बहिष्कार जारी रखा। इसके कारण बैनामा का काम होता रहा, लेकिन तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के न्यायालय का कार्य बहिष्कार का दावा किया है। विरोध करने वालों में अतिवीर सिंह,नाजिम अली खां, सुरेशचंद्र गुप्ता,विमलेश कुमार,संजेश कुमार,राकेश कुमार वर्मा,अबरार हुसैन, रोहित भारद्वाज,दिलीप यादव, देवेंद्र प्रकाश यादव सहित काफी अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed