फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   advocate death crime

अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव घर में औंधे मुंह पड़ा मिला

Sun, 19 Jan 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
advocate death crime
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर के एक अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव घर में औंधे मुंह पड़ा मिला। उसके सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने डॉग स्क्वैड व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाकर पड़ताल की है।
विज्ञापन

कोतवाली से चंद कदम दूर मैन बाजार निवासी चिंतामणी जैन एडवोकेट (74) पुत्र स्वर्गीय सेठलाल जैन अपने मकान में अकेले रहते थे। पुत्र प्रशांत जैन उर्फ राजा पूना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है तथा उनकी पुत्रियां दीप्ति जैन व निधी जैन की शादी हो चुकी है वह भी पूना में रहतीं हैं। रविवार सायं छह बजे करीब उनकी पुत्री निधि का फोन उनके परिचित अनुराग शर्मा निवासी किशन स्वरूप का अहाता, मेनरोड, टूंडला के पास आया। जिसमें उसने पिता से दो दिन पूर्व बात होने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ होना बताया तथा जानकारी करने को कहा।
विज्ञापन

अनुराग जब उनके घर पहुंचा तो चिंतामणी जैन घर में मृत अवस्था में पड़े थे। अनुराग ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस एवं अन्य परिवार व रिश्तेदार पहुंच गए। साथ ही एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह भी पहुंच गए। पुलिस के अनुसार शव के ऊपर एक कपड़ा पड़ा था। उन्होंने शव को सीधा किया। सिर से खून बहकर सूख गया था तथा शरीर अकड़ा था। पुलिस ने तत्काल डॉग स्क्वैड व फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया है। परिजनों का कहना था कि घर से किसी भी प्रकार की लूट आदि जैसा प्रतीत नहीं हो रहा, किंतु कमरे के बाहर कुछ सामान व टूटी चूड़ियों के पड़े होने से हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रभाकर सागर, चार्ज थाना प्रभारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed