फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Admission process will gain momentum in July, preparations to make a separate counter in the college

Firozabad News: जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया पकड़ेगी गति, महाविद्यालय में अलग काउंटर बनाने की तैयारी

Fri, 27 Jun 2025 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Admission process will gain momentum in July, preparations to make a separate counter in the college
फिरोजाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध फिरोजाबाद के डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। कॉलेजों ने प्रवेश की सुविधा के लिए काउंटर स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में पहली मेरिट लिस्ट जारी कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर नया शैक्षिक सत्र शुरू करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

जिले के दाऊदयाल महाविद्यालय, एमजी गर्ल्स कॉलेज, सीएल जैन महाविद्यालय और एसआरके पीजी कॉलेज में इस बार बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्सेज के प्रथम वर्ष में हजारों सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं के पंजीकरण एक माह पूर्व ही शुरु कर दिए थे। हालांकि जून माह में प्रवेश प्रक्रिया में गति नहीं आई थी। अब जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया में गति आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दाऊदयाल महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रेनू वर्मा ने बताया कि हमारे यहां प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। सीएल जैन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वैभव जैन ने बताया कि प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं आ रहे हैं। जरूरत पड़ी तो अलग से अतिरिक्त प्रवेश काउंटर भी बना दिया जाएगा। एसआरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. प्रमोद सिरौठिया ने बताया कि पंजीकरण कराने का अंतिम समय करीब आ रहा है और इसी के साथ प्रवेश प्रक्रिया हो गई है। पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बीए, बीएससी, बीकॉम समेत अन्य कोर्सेज में प्रवेश के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed