{"_id":"1073b0228041ec0fad792fea59d879ab","slug":"administered-the-oath-of-office-to-newly-elected-officials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद की शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद की शपथ
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 12 Jan 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पालीवाल ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण कराई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं का हरसंभव निदान कराने का आश्वासन दिया।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त रामऔतार रमन, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष उप्र स्थानीय निकास कर्मचारी महासंघ शशि कुमार मिश्र, महामंत्री राकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्र, मंडल अध्यक्ष विनोद इलाहाबादी, अकील भाई, केसर रजा, वरिष्ठ कर्मचारी नेता अशोक गोयल मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने अध्यक्ष रामजीलाल यादव, महामंत्री तनवीर अहमद, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, संयुक्त मंत्री वीरेंद्र भाटिया, संगठन मंत्री बालकिशन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। अध्यक्ष रामजीलाल यादव, महामंत्री तनवीर अहमद ने कहा कि नगर निगम में तैनात कर्मचारियों के सामने काफी समस्याएं हैं। संघ पदाधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर भुल्लू सिंह, राजीव दीक्षित, सतीश कटारा, रामनाथ आजाद, जेपी बघेल, अनिल भास्कर, मनोज यादव, हरीमोहन श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, संतपराम मधुर, सुरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।