फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Aditya Singh won the gold medal by throwing the javelin 69.66 meters.

Firozabad News: आदित्य सिंह ने 69.66 मीटर भाला फेंककर जीता स्वर्ण पदक

Tue, 25 Aug 2026 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aditya Singh won the gold medal by throwing the javelin 69.66 meters.
फिरोजाबाद। जिले के खिलाड़ी आदित्य सिंह ने अंडर-20 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 69.66 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। आदित्य ने पिछली प्रतियोगिता के मुकाबले अपने प्रदर्शन में करीब सात मीटर का सुधार किया है।
विज्ञापन

पिछली 60वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आदित्य ने 63 मीटर भाला फेंककर कांस्य पदक हासिल किया था। इस बार उन्होंने 69.66 मीटर की दूरी तय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। उनके इस प्रदर्शन को जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। आदित्य सिंह 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होने वाली 61वीं उत्तर प्रदेश ओपन जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्यामवीर ने आदित्य के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि जिले की प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और प्रतियोगिताओं का मंच उपलब्ध कराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed