फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Action will be taken on gathering crowd and taking out procession

Firozabad News: भीड़ जुटाने और जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई

Tue, 25 Apr 2023 04:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Apr 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on gathering crowd and taking out procession
भीड़ जुटाने और जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

एसडीएम ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। कोतवाली कार्यालय में एसडीएम एवं सीओ ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी। उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। हंगामा एवं विवाद करने पर जेल भेजने की चेतावनी दी। एसडीएम एवं सीओ ने पुलिस के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
एसडीएम पारसनाथ मौर्या एवं सीओ अनिवेश कुमार ने पार्टी के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उन्हें खर्चे का प्रारुप सौंपा। एसडीएम ने प्रचार से लेकर मतदान तक प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले कार्य एवं बंदिशों के बारे में जानकारी दी। सीओ ने कहा चुनाव प्रचार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में करें। अत्यधिक भीड़, जुलूस निकालने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा चुनाव के दौरान अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम, सीओ थाना प्रभारी सचिन कुमार के साथ मतदान केंद्र एलआर इंटर कॉलेज पहुंचे। एलआर इंटर कॉलेज में सात बूथ बनाकर मतदान कराया जाएगा। एसडीएम एवं सीओ ने कॉलेज के अध्यापक के साथ बिजली, पानी की व्यवस्था का भी जायजा लिया और मतदान कर्मियों के लिए ठहरने की व्यवस्था जैसे बिजली, पानी और कमरे को भी परखा। इसके अलावा मतपेटी के रखरखाव और फोर्स के इंतजाम की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed