{"_id":"67cc99dc7b7c399657023d16","slug":"action-will-be-taken-if-irregularities-are-found-at-liquor-shops-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-144027-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शराब की दुकानों पर अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शराब की दुकानों पर अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई
Sun, 09 Mar 2025 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
जसराना। होली के मौके पर नकली शराब की बिक्री रोकने के लिए एसडीएम की मौजूदगी में आबकारी विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।
एसडीएम जसराना पुष्पेंद्र सिंह, तहसीलदारदार कृष्ण राज सिंह आबकारी अधिकारी भूपेश कुमार सिंह एवं थाना जसराना पुलिस के साथ कस्बा जसराना के मुख्य चौराहे एवं घिरोर रोड पर मौजूद अंग्रेजी, देशी एवं बीयर की सरकारी दुकानों पर पहुंचे। जहां उन्होंने दुकानों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्यूआर कोड का मिलान कर शराब की गुणवत्ता को चेक किया वहीं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। वहीं स्टॉक का मिलान करने के साथ ही सेल्स प्रतिनिधि के परिचय पत्र को भी अधिकारियों द्वारा चेक किया गया।