{"_id":"5ee266d58ebc3e42f57d9fe6","slug":"action-firozabad-news-agr4457354142","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चाधिकारियों को भ्रामक जानकारी देने पर पंचायत सचिव के विरूद्व आरोप पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चाधिकारियों को भ्रामक जानकारी देने पर पंचायत सचिव के विरूद्व आरोप पत्र जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मिशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालय में कार्य नहीं कराने, सामुदायिक शौचालय निर्माण से जुड़े कार्यों में रुचि नहीं लेने एवं उच्चाधिकारियों को भ्रामक जानकारी देने पर डीपीआरओ ने एक पंचायत सचिव को आरोपपत्र जारी किया है।
वहीं एक अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई नहीं करने वाले प्रधान को भी पंचायती राज अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को ब्लाक फिरोजाबाद क्षेत्रांर्गत ग्राम पंचायत अलहदादपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय अप्रोज्य स्थिति में मिले।
विज्ञापन
गांव निवासी राजकुमार पुत्र बाबूराम नामक लाभार्थी के यहां बने शौचालय के बाहर कूडे़-कचरा के ढेर लगे थे। वहीं गांव में सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य से जुड़ी प्रगति शून्य मिली। डीपीआरओ मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान पुत्र अनुज कुमार को लंबित कार्य पूर्ण कराने की हिदायत दी गई।
अन्यथा की स्थिति में पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई। उच्चाधिकारियों को भ्रामक जानकारी देने के आरोप में पंचायत सचिव रामेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। वही पूर्व में तैनात एक अन्य पंचायत सचिव देश दीपक यादव को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।