फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused of shooting bangle seller arrested in encounter

Firozabad News: चूड़ी विक्रेता को गोली मारने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of shooting bangle seller arrested in encounter
मुठभेड़ में घायल आरोपी का सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार कराती पुलिस। स्रोत पुलिस
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में शुक्रवार रात झगड़ा देख रहे युवक को अवैध हथियार से गोली मार दी थी। जिसका आगरा में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिनमें से एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके एक पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात जलेसर रोड शांति नगर निवासी सोनू शंखवार के पड़ोस में ही यादव और वाल्मीकि समाज के युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। जानकारी पर सोनू भी झगड़ा देखने चला गया था। तभी गुड्डा यादव ने अवैध हथियार से उसे गोली मार दी थी। गोली उसके सीने में फंसी थी। उसका आगरा में उपचार चल रहा है। मामले में उसके भाई दुर्गेश ने गुड्डा यादव और सैंकी यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में गठित टीम को मुख्य आरोपी गुड्डा यादव के नगला पान सहाय के पास होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया के नेतृत्व थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी पुलिस की देखकर भागने लगा। उसे रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
थाना उत्तर पुलिस ने चूड़ी विक्रेता को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके एक पैर में गोली लगी है। आरोपी को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed