फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused of murderous attack by calling from home on the pretext of returning borrowed money

उधारी के रुपये लौटाने के बहाने घर से बुला कर जानलेवा हमले का आरोप

Mon, 12 Jul 2021 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack by calling from home on the pretext of returning borrowed money
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगला भीमसेन के समीप एक युवक घायलावस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर अस्पताल आई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला बेकारसखा निवासी सूरज यादव (18) पुत्र राधाचरन दोपहर करीब डेढ़ बजे नगला भीमसेन के समीप घायलावस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। पीड़ित सूरज का आरोप है कि उसने अपने दोस्त ध्रुव कुमार को 25 हजार रुपये उधार दिए थे। जब उसने उससे रुपये वापस मांगे तो ध्रुव आना-कानी करने लगा। सूरज ने उससे रुपये देने के लिए सख्ती की तो सोमवार को डेढ़ बजे ध्रुव बाइक से उसके घर आया और बोला चलो आज हम तुम्हारा हिसाब कर दें। पीड़ित का आरोप है कि वह ध्रुव के साथ बाइक पर चल दिया। ध्रुव उसको नगला भीमसेन के समीप ले गया। आरोप है कि यहां सुनसान जगह पर बाइक खड़ी कर दी और अपने पास रखे चाकू से गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी गर्दन कट गई। आरोप है कि खून को देख ध्रुव भाग गया। इसके बाद उसने अपने पड़ोसी दीपक खन्ना को फोन कर बुलाया। दीपक ने डॉयल 112 को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लाई। यहां पर प्रभारी निरीक्षक फोर्स समेत पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed